गर्व के साथ सभी घरों तक सिर्फ पहुंचने का काम करिए : ललन सिंह

  • जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयेजित

पटना। जदयू के कर्पूरी सभागार में जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक गुरूवार को प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ललन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हूए कहा कि महिला प्रकोष्ठ बहुत भारी प्रकोष्ठ है, क्योंकि यह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। पार्टी में एक दर्जन प्रकोष्ठ हैं, परंतु 50% आबादी वाला एकमात्र प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ ही है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का नारा दिया था, तब मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था। मुख्यमंत्री आज भी उस पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि गर्व के साथ सभी घरों तक सिर्फ पहुंचने का काम करिए। मुख्यमंत्री ने जो किया है वो बताने की भी जरूरत नहीं सिर्फ सभी घरों तक पहुंचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आवश्यक है कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ आपस में समन्वय बना कर काम करें। जिलाध्यक्ष प्रखंडों का दौरा करें। संगठन में एकजुटता, समर्पण, समन्वय आवश्यक तत्व है। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया है। आज महिलाओं की ताकत मुख्यमंत्री के साथ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्य निकट भविष्य में किया जाएगा।
वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार के निर्णय ने समाज में परिवर्तन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को जितना धन्यवाद दिया जाए वो कम होगा। जो लोग अपने घर की महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे, वो स्वयं अपने घर के बहु-बेटी, पत्नी-पतोहू के फोटो लगे पर्चे बांटते नजर आते हैं। महिलायें जहां चुनाव जीतती है वहां वो स्वयं आगे आवें, न की अपने परिजनों को आगे करें। आवश्यकतानुसार अपने अधिकार के लिए बोलें।
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा की पार्टी ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम किया है, सबको सम्मान दिया है। बहुत सारी महिलायें हैं जो समाज में कुछ न कुछ करती रहती हैं, उनको आगे लाना है। महिलायें बढ़-चढ़कर वोट डालने जाती हैं, इसका अर्थ यह है कि उनमें राजनैतिक चेतना है। सरकारी योजनाओं को भी सभी तबके के महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
बैठक को प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास ने भी संबोधित किया। बैठक में विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रतिभा सिन्हा, ममता शर्मा, सोनी कुमारी, फातिमा खातून, उषा सिन्हा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों की अध्यक्षा एवं अन्य उपस्थित थीं।

About Post Author

You may have missed