बिहार में महिला आयोग के गठन नहीं होने से शिकायतकर्ताओं की संख्या में हो रही वृद्धि : वीणा मानवी

  • महिला विकास मंच की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, अरुणिमा पुन: चुनी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना। महिला विकास मंच द्वारा शानिवार को कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन द्वारा कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में संगठन की संरक्षक वीणा मानवी की अगुवाई में पूरे देश से आये पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पुन: अरुणिमा कुमारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बता दें पिछले दिनों गाय घाट सेल्टर होम मामले में यह संगठन काफी चर्चा में रहा था।
वीणा मानवी के अनुसार पिछले 10 वर्षों में मंच द्वारा लगभग 500 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया है। पिछले कुछ महीनों से संगठन के प्रति सूबे के लोगों का विश्वास और बढ़ा है। मानवी ने कहा, बिहार में अभी तक महिला आयोग का गठन नहीं हो पाने से मंच में शिकायकर्ताओं की भीड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा सरकार से अनुरोध है कि इस ओर भी ध्यान दे।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ने कहा कि बैठक में अहम फैसला लिया गया है, संगठन के सचिव व उपाध्यक्ष को ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौपी गयी है। एक साल के अंदर संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर पर होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मंच बिहार की राजनीति में दम खम के साथ उतरेगी।
कार्यक्रम में मंच की निशि जैसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता उषा सिन्हा, दिल्ली की अध्यक्ष कुमकुम, यूपी की अध्यक्ष अमिता गुप्ता, केरल की अध्यक्ष अटल गुप्ता व झारखंड अध्यक्ष सहित देश भर से सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शशिधर मिश्रा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अरुणिमा ने किया।

About Post Author

You may have missed