CRPF के जवान ने चलती ट्रेन में की महिला से की छेड़खानी , पुलिस ने जवान को किया गिरफ्तार

बक्सर। बिहार के बक्सर मे चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी करना सीआरपीएफ जवान को महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बक्सर GRP थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी CRPF का जवान नशे की हालत में था और महिला के साथ एक ही बर्थ पर सोने की जिद्द कर रहा था। मामला दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली महिला नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। पीड़ित महिला दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में असम में सवार हुई थी। जैसे ही ट्रेन इलाहाबाद पहुंची नशे में धुत CRPF जवान महिला की बर्थ पर आकर बैठ गया। महिला को अकेला देखकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा और उसका कहना था कि वह महिला के साथ एक ही बर्थ पर सोएगा। बार-बार समझाने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़ा रहा। जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्यास स्टेशन से खुली महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई बक्सर GRP थाने के पुलिस एक्टिव हुई और जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पर पहुंची वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने छेड़खानी के साथ साथ आरोपी के खिलाफ शराब पीने का भी मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार CRPF जवान छपरा जिले के सोनपुर थाना के बदूरही गांव का रहने वाला नीरज कुमार है।

About Post Author

You may have missed