बेगूसराय में अंधविश्वास में गई महिला की जान, सांप कटाने पर इलाज के बजाये झाड़-फूंक से हुई मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में सांप काटने से एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा हैं की महिला की जान सांप के कटाने के कारण गई, लेकिन यहाँ परिवार पर इलाज से अधिक अंधविश्वास हावी रहा। जानकारी के अनुसार, सांप के कटाने के बाद परिवार से उसे डॉक्टर के पास ले जाने के कारण झाड़-फूंक करवाना सही समझा जिसके कारण उस महिला की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिलें के नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 हसनपुर बागर गांव की है। वही मृतक महिला की पहचान वार्ड संख्या 1 हसनपुर बगर गांव के रहने वाले विपत्त महतों की पत्नी फूलों देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा हैं की रविवार की देर शाम खाना बनाने के लिए मृतिका जलावन लेने गई थी, तभी विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। घरवालों को सूचना मिलते ही उसे इलाज के पूर्व झाड़फूंक कराया फिर उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वही मौत की खबर लगते ही घर वालों में कोहराम मच गया और सभी दहाड़ मार मार रोने लगे। थक हार कर परिजन शव को लेकर अपने गांव वापस लौट गया जहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों की सलाह पर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया।

About Post Author

You may have missed