September 28, 2026

बेगूसराय में आग की चपेट में महिला बुरी तरह से झुलसी, हालत गंभीर

बेगूसराय। बेगूसराय में आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव की है। घायल की पहचान वकील महतो की पत्नी निर्जला देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की ठंड से बचने के लिए निर्जली देवी अलाव जलाकर ताप रही थी। इस दौरान अचानक साड़ी में आग पकड़ ली, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार में नए साल के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दिन और रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन रही है। ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

You may have missed