बिहार विधानसभा उपचुनाव : RJD ने मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन गुप्ता को बनाया अपना उम्मीदवार

पटना। अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजद ने मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को और गोपालगंज से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। ताजा जानकारी के अनुसार महागठबंधन ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज RJD कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा की। वही बता दे की अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से चुनाव लड़ेगी। जबकि मोहन गुप्ता गोपालगंज से चुनाव लड़ेंगे। वही यह दोनों उम्मीदवार राजद के हैं।

वही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री आलोक मेहता, CPI, CPM और भाकपा माले के प्रतिनिधि शामिल थे। जीतन राम मांझी ने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि हम लोग मिलकर महागठबंधन को चुनाव जिताएंगे। वही मोकामा से राजद के प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में कमल नहीं खिलेगा। इसलिए कि वहां कीचड़ है ही नहीं। वही उन्होंने कहा की विधायक जी ने वहां कीचड़ को हटा दिया है। वही उन्होंने कहा की जीत हमारी पक्की है और भारी बहुमत से से जीत होगी।

About Post Author

You may have missed