पटना सिटी में सस्पेंडेड सिपाही डरा धमका कर वसूलता था रंगदारी, गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घूसखोर और रंगदारी वसूलने वाला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। वही यह मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर इलाके का है। यहां रंगदारी वसूलने आया आरोपी पुलिसकर्मी चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही शराब मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस ने बताया कि कैमूर जिला में पुलिस के पद पर पोस्टेड रहा चिंटू कुमार पूर्व में गेसिंग खेलाने के आरोप में जेल गया था। वही इस मामले में वह सस्पेंड हुआ था और पुलिस लाइन में रह रहा था। वही पुलिस ने बताया की लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी। नवादा का रहने वाला सस्पेंडेड पुलिसकर्मी डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने रंगदारी वसूलने आया पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक और अन्य शख्स को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

About Post Author

You may have missed