पटना समेत पूरे प्रदेश में होली पर शुष्क बना रहेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश ने चार जिले औरंगाबाद, अररिया, किशनगंज और सुपौल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार से लेकर मंगलवार तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक होली पर इस बार लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा और तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। झारखंड और उसके आसपास बना चक्रवर्ती परिसंचरना अब उत्तर पूर्व आसाम और उसके आसपास बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के वृद्धि देखने को मिल सकती है। पटना में आसमान साफ होने के साथ तेज धूप निकलेगी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पटना में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण। अस्पतालों में हर दिन रोज 50 से 100 मरीज वायरल बुखार की समस्या ले कर आ रहे हैं। डॉक्टर्स की माने तो इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा जिला सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पटना का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

About Post Author

You may have missed