बिहार : मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश को लेकर पटना सहित अन्य 26 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पटना। बिहार में आज सुबह मौसम ने करवट ली है। वही राजधानी पटना में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। वही प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश, बिजली व ओला गिरने की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत अन्य जिले शामिल हैं। आरा और बक्सर में भी बारिश हो रही है। वही बाकी अन्य 12 जिलों में हल्की बारिश और बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। वही मौसम विभाग ने 1 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार के कुल 26 जिलों में मेघ गर्जन, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर और गया शामिल हैं। वही मौसम विभाग की तरफ से यह संदेश जारी किया गया है। वही उन्होंने बताया है की अभी रबी फसल की कटाई का समय है। यदि फसल पक चुकी हैं तो उसकी कटाई कर लें। अपने कटे हुए फसल को पानी नमी से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर स्टोर करने की व्यवस्था करें। अनाज खुले में हो तो उसे त्रिपाल आदि से ढकने की व्यवस्था कर सकते हैं।

About Post Author

You may have missed