राजधानी में तेज बारिश से बदला मौसम : गर्मी से मिली थोड़ी राहत, 12 जिलों में येल्लो अलर्ट जारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत 6 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना में दोपहर में पहले काले बादल छाए, फिर तेज बारिश शुरू हो गई। 10 मिनट की ही बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी मिली। वही पटना के अलावा वैशाली, नालंदा, अरवल, जमुई और मोतिहारी में भी दोपहर बाद बारिश हुई है। अरवल में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जमुई में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में मध्यसम दर्ज की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और खगड़िया में बारिश के साथ ठनका गिरने का भी अनुमान है। इस जिलों में तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है।
गर्मी और उमस लोगों को करता रहेगा परेशान
बताया जा रहा है कि बिहार में कमजोर पड़े मानसून की वजह से मूसलाधार वर्षा नहीं हो रही थी। पटना समेत बिहार के जहानाबाद, नालंदा एवं लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर कल हल्की बारिश हुई थी। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान करता रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 38.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

About Post Author

You may have missed