BIHAR : दर्शना सिंह के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर डुमरी में खुशी की लहर

बक्सर। भाजपा यूपी कोटे से दर्शना सिंह को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर उनके मामा के घर डुमरी में खुशी का माहौल है। बक्सर जिले के डुमरी निवासी पूर्व विधायक स्व. गंगा बाबू के परिवार राधारमण सिंह के फुफेरे भाई दिवाकर सिंह की बेटी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्हें अपने गांव आने जाने को आमंत्रित किया है। दर्शना सिंह मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और फिर पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है। यूनिवर्सिटी में शिक्षा के समय ही उनके मन में राजनीतिक दिलचस्पी बढ़ गई थी। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से खुद को दूर रखा। उन्होंने भाजपा से अपने सक्रिय राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की। दर्शना सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरूआत चंदौली बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बाद में कद और बढ़ा तो महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया है। सांसद बनाए जाने को लेकर राधारमण सिंह, प्रो विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद रजनीकांत, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, पंकज सिंह, बिकु सिंह, अमन सिंह, छोटे भाई, शिवम सिंह, झुना सिंह, नलिकांत, मुरली मनोहर आदि ने शुभकामना दी।

About Post Author

You may have missed