खबरें फतुहा की : सिविल सर्जन कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन, पईन के जमीन पर नहीं होगा कोई भी निर्माण कार्य

विभिन्न मांगों को ले सिविल सर्जन कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
फतुहा। अपनी विभिन्न मांगों के साथ बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर पटना में प्रदर्शन करेगा। इस आशय की जानकारी फतुहा सीएचसी की एलएचबी सह संघ की जिलाध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा मनमानी की जा रही है। न्यायालय द्वारा लिपिकीय संवर्ग के स्थानांतरण पर रोक के बावजूद जीएनएम, एएनएम, पुरुष कल्याण एवं बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण की सूची निकाल दी गई है। सीएस की इन्हीं दमनकारी, मनमाने रवैये के खिलाफ शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में फतुहा से भी करीब चालीस कर्मचारी भाग लेंगे।

सरकारी पईन के जमीन पर नहीं होगा कोई भी निर्माण कार्य
दनियावां। पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में कुछ दिन पहले सरकारी पईन के जमीन पर मकान निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों व निर्माण कार्यकर्ता के द्वारा जो विवाद हुई थी, उसका निपटारा स्थानीय प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है। सरकारी पईन के जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेगा तथा पईन की भूमि सार्वजनिक रहेगी। विदित हो कि मकसुदपुर गांव के वृजलाला प्रसाद के द्वारा पईन के जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का रुख अपनाया था। सीओ के आदेश पर शाहजहांपुर की पुलिस ने कुछ दिन पहले निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था। बाद में स्थानीय प्रशासन की मदद से ग्रामीणों व मकान निर्माण कार्यकर्ता के बीच सुलह कराया गया तथा पईन के जमीन को छोड़कर निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया।

About Post Author

You may have missed