BIHAR : भाजपा नेता ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, दोनों के सिर में लगी गोली, कमरे से कट्टा बरामद, पत्नी थी मेयर प्रत्याशी

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा में भाजपा नेता ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्या का कारण दोनों के बीच वैचारिक विवाद बताया जाता है। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया है और घटना की छानबीन में जुट गई है। बता दें अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में उपाध्यक्ष थे। वहीं पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल दरवाजा टीओपी के लाल दरवाजा मोहल्ला स्थित आवास पर भाजपा नेता अरुण यादव ने अपनी पत्नी मेयर प्रत्याशी प्रीति कुमारी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। अरुण यादव उर्फ बड़ा बाबू के घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में लोग उनके घर के तरफ दौड़े, वहां जाकर देखा तो पता चला कि भाजपा नेता के बेड रूम से गोली चलने की आवाज आई है। उनके बेड रूम के पास गए तो देखा कि बेड रूम अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों पति-पत्नी का शव रूम में पड़ा था। इसके बाद उनके रूम का दरवाजा को तोड़ा गया। पत्नी प्रीति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं भाजपा नेता का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था।


मृतक अरुण यादव के पिता फुलेश्वर यादव ने बताया कि बेटे ने पत्नी प्रीति को प्रचार करने के लिए भेजना चाहते थे। मगर प्रीति जनसंपर्क अभियान में लगातार जाने के कारण थक गई थी। अब वह क्षेत्र में प्रचार के लिए जाने से कतरा रही थी। इसी बात को लेकर पिछले 3 दिनों से दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पति-पत्नी के शव को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मानें तो भाजपा नेता अरुण यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मगर भाजपा में शामिल होने के बाद वह समाजसेवा में जुट गए थे। दंपती की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि कमरे से दोनों का शव बरामद हुआ है। दोनों के सिर में गोली लगी है। घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है। घटना किस वजह से हुई, इसकी छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed