PATNA : गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन का अलर्ट जारी, लोगों से गंगा में नहीं जाने की अपील

पटना। पटना में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण पटना में गंगा प्रमुख घाटों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बता दे की 24 घंटे में ही गंगा के जल स्तर में 12 से 16 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। वही पटना जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वही लोगों से गंगा में नहीं जाने की अपील की गयी है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए तटबंधों और सुरक्षा दीवारों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। वही हाथिदह में गंगा खतरे के निशान से 57 सेमी ऊपर बह रही है। ऐसे में जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वही पटना जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वही लोगों से गंगा में नहीं जाने की अपील की गयी है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए तटबंधों और सुरक्षा दीवारों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

वही रविवार की रात तक पटना शहर की सुरक्षा दीवार सुरक्षित थी। बता दे की गंगा में SDRF और NDRF की टीम गश्त कर रही हैं। वही रविवार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक मनेर में खतरे का निशान 52 मीटर है, यहां गंगा का जल स्तर 52।32 मीटर था। वही इससे एक दिन पूर्व मनेर में गंगा का जल स्तर 52।16 मीटर था। वही दीघा घाट में खतरे का निशान 50।45 मीटर है, वही रविवार को यहां जल स्तर 50।39 मीटर था। वही गंगा यहां शनिवार को 50।26 मीटर जल स्तर के साथ बह रही थी। इस घाट पर जल स्तर खतरे के निशान से अब भी नीचे है, लेकिन पानी लगातार बढ़ रहा है।

 

About Post Author

You may have missed