August 13, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, मसौढ़ी में मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

पटना। राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी कार्यालय व विभिन्न मतदान केंद्रों पर BLO सभी वोटरों को जागरूक कर रहे हैं। वही इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम वोट जैसा कुछ नहीं…वोट जरूर डालेंगे हम, के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अनुमंडल कार्यालय मसौढ़ी में SDM प्रीति कुमारी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी पदाधिकारी ने शपथ ली। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारत का निर्वाचन आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम के आधार पर मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय में SDM प्रीति कुमारी ने सभी कर्मचारी पदाधिकारी व स्कूली छात्राओं को जागरूक मतदाता बने व लोकतंत्र का भाग्य विधाता के बारे में लोगों को जागरूक किया।

You may have missed