PATNA : ओम प्रकाश साह की पुण्य स्मृति में सीएम ने महिलाओं को दी सिलाई मशीन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओम प्रकाश साह की प्रथम पुण्यतिथि पर बिहारी जी मिल, मालसलामी, पटना सिटी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


ओम प्रकाश साह की पुण्य स्मृति में ‘मिशन आत्मनिर्भर’ के तहत मुख्यमंत्री द्वारा रागिनी कुमारी, मंजू देवी, चंद्रप्रभा देवी, सरोजनी देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, अनु देवी, नीलम कुमारी, रानी देवी, नीतू देवी, नुरेसा खातून, रानी देवी, अरुण देवी, बेबी देवी, सामदेयी देवी एवं प्रमिला देवी को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक नंदकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, स्व. ओम प्रकाश साह के पुत्र गौरव साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

About Post Author

You may have missed