जहानाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहती थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार की दोपहर दारोगा बलवीर सिंह दल बल के साथ भगत सिंह नगर पहुंचे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के अचानक हमला करने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करनेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed