लॉरेंस का करीबी विक्रम बराड़ UAE से गिरफ्तार : मूसेवाला हत्याकांड के बाद से चल रहा था फरार, दुबई से चला रहा था बिश्नोई का गैंग

नई दिल्ली। NIA को बड़ी सफलता मिली है। आतंकी-गैंगस्टर-तस्कर सांठगांठ मामले में NIA ने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​​​विक्रम बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। NIA ने विक्रम बराड़ को UAE से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे भारत लाया गया। बता दें कि विक्रम बराड़ ने ही सलमान खान क जान से मरने की धमकी दी थी। बराड़ मशहूर पंजाबी गायक ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। NIA की एक विशेष टीम उसे गिरफ्तार करने UAE गई थी। वहां उसे गिरफ्तार कर भारत लाया गया।
11 मामलों में वांछित था विक्रम बराड़
मिली जानकरी के अनुसार, विक्रम बराड़ UAE में रहकर गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग चला रहा था। बताया जा रहा है की उसके गोल्डी बराड़ के साथ भी लिंक हैं। बराड़ IPC की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के कम से कम 11 मामलों में वांछित था। NIA के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्य पुलिस के अनुरोध पर विक्रम बराड़ के खिलाफ 11 लुक आउट नोटिस जारी किए गए थे। NIA ने कहा कि विक्रम बराड़ लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के इशारों पर काम करता था। वह उनके निर्देशों पर ‘जबरन वसूली कॉल’ भी करता था।
मूसेवाला हत्या केस में शामिल था विक्रम बराड़
NIA की जांच के अनुसार, विक्रम बराड़ ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने में गोल्डी बराड़ की मदद की थी। लॉरेंस बिश्नोई ने हवाला चैनलों के माध्यम से बराड़ को कई बार उगाही की रकम भी भेजी थी। बराड़ ने कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर से जबरन वसूली की मांग की थी और उसे धमकी भी दी थी। NIA ने कहा कि बिश्नोई का करीबी सहयोगी बनने से पहले बराड़ पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ा थे। वही अन्य सहयोगियों के साथ बराड़ ने हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे विभिन्न अपराधों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वही विक्रम बराड़ राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लक्षित हत्याओं, जबरन वसूली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सहायता और सुविधा प्रदान कर रहा था। वह गिरोह के सदस्यों को रसद सहायता भी प्रदान कर रहा था।

About Post Author

You may have missed