August 28, 2026

नवादा में अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार : बाल-बाल बच्चे यात्री, 4 लोग जख्मी 

नवादा। बिहार के नवादा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बता दे की तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे आहर में जाकर पलट गई। वही इस हादस में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। वही सभी जख्मियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वही यह पूरा हादसा गोविंदपुर के रटनी गांव के पास की है। वही कार के डांगरा आहर में पलटने से अफरा-तफरी मच गयी। स्थानिय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में सवार 4 लोगों को बाहर निकाला और सभी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, स्थानिय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बाते की कार काफी स्पीड में थी और अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार 4 लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गये। बता दे की ग्रामीणों की मदद से इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है जहां इलाज चल रहा है। वही पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You may have missed