बाढ़ : जेल से छूटने के बाद उमानाथ पहुंचे पूर्व सांसद विजय कृष्ण

बाढ़। ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में पटना हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद जेल से छुटकर बाढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण बाढ़ के उमानाथ पहुंचे, जहां उन्होंने शिव की पूजा-अर्चना की। विजय कृष्ण के साथ उनके चाहने वालों की काफी भीड़ थी। जेल की यात्रा तय करने के बाद विजय कृष्ण के चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी। विजय कृष्ण के आने के बाद बाढ़ के लोग अब कयास लगाना शुरू कर दिये हैं कि बाढ़ विधानसभा या मुंगेर लोकसभा का चुनाव इनके बिना अधूरा होने वाला है। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में सांसद विजय कृष्ण एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व होंगे, जो किसी भी दल को प्रभावित कर सकते हैं।

About Post Author

You may have missed