महिला के साथ बंद कमरे में पंचायत सचिव का मस्ती करते वीडियो वायरल, आरोपों को नकारा
बिहटा। पटना के बिहटा प्रखंड कार्यालय से एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इसमें प्रखंड के सरकारी क्वार्टर के रूम में एक महिला के साथ पंचायत सचिव दिख रहे हैं, साथ ही शराब की बोतलें भी रखी हैं। दोनों बंद कमरे में मौज-मस्ती कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लगाए गए आरोपों को पंचायत सचिव भीम कुमार ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह फेक वीडियो बनाया गया है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अमृतवर्षा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
बीडीओ बोले- दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
इधर, बीडीओ विशाल आनंद ने कहा कि वायरल वीडियो की सूचना मिली है। मामले में पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी करवाई की जाएगी। वहीं वाहिब प्रखंड प्रमुख मानलती देवी ने कहा कि इस तरह का प्रखंड कार्यालय में गलत काम करना बिल्कुल निंदनीय है। मामले को लेकर प्रखंड अधिकारी अंजान बने हैं। मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


