विशेष संयोग में वट सावित्री पूजन आज : पटना सड़कों पर वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलायों की जुटी भीड़, सुबह 6 बजे से ही शुरू हुई पूजा

पटना। अपने सुहाग की लंबी आयु व संतान सुख की प्राप्ति के लिए आज यानी सोमवार को सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर रही हैं। वट वृक्ष को जल, दूध, फूल, फल व पूजन सामग्री अर्पित कर पंखा झेलेगी, साथ ही परिक्रमा कर रक्षा सूत्र धागा वृक्ष में बांधा। वृक्ष के नीचे बैठ सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनेगी, फिर चना, शक्कर, पकवान, मिष्ठान प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है। आज सुबह करीब 6 बजे से ही पटना में वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ लगने लगी हैं। वही इस बार वट सावित्री पूजा पर विशेष संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या के साथ-साथ महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही हैं। बताया जा रहा हैं की सोमवती अमावस्या के कारण वट वृक्ष के साथ पीपल वृक्ष की भी अवश्य पूजा करें। घर में सुख, शांति व समृद्धि के लिए पीपल वृक्ष के पास दीये जलाए। मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के दो वर्षां के बाद इस बार पूरे उत्साह के साथ महिलाएं वट सावित्री पूजा मना रही है। वही नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आज फलाहार का उपवास रखेंगी सुहागिन महिलाएं
सुहागिन महिलाएं सोमवार को फलाहार का उपवास रखेगी। मंगलवार को पारण कर पर्व का विधिवत तरीके से समापन करेगी। आचार्य ने बताया कि सनातन धर्म में वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। वट सावित्री पूजा करने से पति, पुत्र व धन की रक्षा होती है। इस दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करें। मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। फेरी देने में मुकुलदाना, मूंगफली का दान, फल, जौ, सिंदूर गांठ आदि का प्रयोग करें। आचार्य की मानें इस दिन ब्रह्माजी के निर्मित सौभाग्य सामग्री और एक पंखा दान करना उत्तम है।

About Post Author

You may have missed