big breaking-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन शोक संवेदनाओं का तातां,झारखंड की राजनीति के स्तंभ थे

रांची।झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।

73 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए 2 मई को रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। इससे पहले वह रांची के बरियातू स्थित मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती थे। फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया। उनकी बिगड़ते सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

 

इस दौरान सूबे के मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था। गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को इससे पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था। लेकिन इलाज के बाद वे ठीक भी हो गए थे।

झारखंड की राजनीति में राजेंद्र सिंह को काफी रसूख वाला नेता माना जाता है। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले साल नवंबर-दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बेरमो विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

About Post Author

You may have missed