PATNA : ‘ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी सरकारी प्रक्रियाओं को कर सकती है सुव्यवस्थित’

  • ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में ब्लॉकचैन के प्रयोग के लिए उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

पटना। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने राजधानी के एक होटल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए सरकारी अनुप्रयोगों के लिए ब्लॉकचैन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की शुरूआत मुख्य अतिथि विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह के साथ संतोष कुमार मल्ल, प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, प्रधान सचिव, बी राजेंद्र, रवि मनुभाई परमार, विशेष सचिव अरविंद चौधरी, सी-डैक के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा एवं सी-डैक हैदराबाद के निदेशक लक्ष्मी ईश्वरी पी आर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस मौके पर आईटी विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में शासन को सशक्त बनाने में प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी सरकारी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर सकती है, साइबर आॅडिट का बोझ कम कर सकती है, सुरक्षा बढ़ा सकती है और डेटा अखंडता सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉकचैन तकनीक का उपयोग सरकारी निकाय को अधिकतम दक्षता के साथ ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।
वहीं विकास आयुक्त श्री सिंह ने ब्लाक चैन तकनीक की महत्ता पर प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ब्लाकचैन के इस्तेमाल से सरकार की कार्य क्षमता और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
इस अवसर पर आईएएस पंकज कुमार, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, सफीना, संदीप कुमार पूदाकलकट्टी, एचआर श्रीनिवास, रंजीता उपस्थित थे। ब्लॉकचैन विशेषज्ञ के रूप में कुणाल अभिषेक, महेश पाटिल, आदित्य कुमार सिन्हा, निदेशक सी-डैक और गोकुल एलेक्स, लीड एसएमई ब्लॉकचैन के. पीएमजी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने समृद्ध ज्ञान को साझा किया और उपस्थित लोगों के साथ ब्लॉकचैन के लाभों पर चर्चा की।

About Post Author

You may have missed