जदयू के बाद राजद ने यूनिफॉर्म सिविल कोड से किया किनारा, शक्ति सिंह ने कहा- मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा

पटना। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार की सियासत गरमा चुकी है। बता दे की केंद्र सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड का जदयू ने विरोध किया है। नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि किसी भी हालत में इसका समर्थन नहीं किया जाएगा। वहीं अब RJD ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध किया है। बता दे की राजद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। केंद्र के यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर राजद ने कड़ा रुख अपनाया है। राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि BJP मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है। BJP सिर्फ धार्मिक उन्माद और झगड़ा-फसाद में भरोसा करती है। उनका कहना है की भाजपा मुद्दे की राजनीति नहीं करती है। वही इससे पहले नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि ना तो JDU और ना ही बिहार सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार पर चुनाव के लिए इस तरह के हथकंठे अपनाने का आरोप लगाते हुए विजय चौधरी ने कहा कि यह सब संप्रदायिकता ध्रुवीकरण को तेज करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा का चुनाव है और उसके पहले संप्रदायिकता ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed