राजद के बयान का भाजपा ने किया पलटवार, आशा सिन्हा बोली- वोट की राजनीति के लिए रामचरित मानस पर दे रहे है बेतुका का बयान

पटना। दानापुर से भाजपा के पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने शनिवार को लखनी बीघा मठ में RJD के सद्बुद्धि के लिए सुंदरपाठ का आयोजन किया। वही इस कार्यकर्म के दौरान RJD के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने कहा कि हिंदुओं का अपमान करने वाले राजद को उनका मनगढंत इतिहास उन्हीं को सुपुर्द करने के लिए सुंदरपाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने राजद नेता के दिए हुए बयान का पलटवार करते कहा की जब रामचरित मानस किसी मस्जिद में लिखा गया है तो राजद वाले बताए कि किस मस्जिद में और कब लिखा गया। उन्होंने आगे कहा की भगवान राजद वालों को सद्बुद्धि दे, क्योंकि ये लोग हमेशा जनता को भ्रमित करते हैं।
रीतलाल क्या बेउर में रामचरित मानस पढ़ रहे
वही पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि राजद विधायक रीतलाल यादव क्या बेउर में रहकर रामचरित मानस पढ़े रहे थे। वे बताएं कि रामचरित मानस में कहां लिखा है कि इसे मस्जिद में लिखा गया है। भगवान आपको सद्बुद्धि दे। जनता को इतना नहीं भ्रमित करें। उन्होंने कहा की केवल वोट की राजनीति के लिए इस तरह का बयान राजद के नेता ने दिया।

About Post Author

You may have missed