मुंगेर में अनियंत्रित ट्रक तिलक पंडाल में घुसा; हादसे में बुजुर्ग की गई जान, तीन घायल

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के बरियापुर से आया है। यहां एक ट्रक बेकाबू होकर तिलक के पंडाल में घुस गया। पंडाल में सो रहे एक बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा और दो पोते घायल हुए हैं। तीनों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है। इस हादसे से शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा कालीस्थान के पास सुल्तानगंज की तरफ जा रहा धान से लदा ट्रक सड़क किनारे बने पंडाल में घुस गया। इसमें पंडाल में सोए लगभग 65 वर्षीय सिकंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 45 वर्षीय पुत्र होरिल सिंह सहित दो पोते भोला कुमार (20) तथा रवि कुमार (18) जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजन के साथ एनएच 80 पर शव रखकर जाम लगा दिया।

वही सूचना मिलने पर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सिकंदर सिंह के पोते मोहन कुमार का तिलक का कार्यक्रम हुआ था। घर में जश्न का माहौल था। तिलक के लिए लखीसराय से मेहमान आए थे। रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग करीब देर रात करीब 3 बजे मेहमान को रवाना किया गया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सिकंदर सिंह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ तिलक के लिए लगाए गए पंडाल में ही सो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एक बेकाबू ट्रक उनके पंडाल में घुस गया और कोहराम मचा दिया। ट्रक पंडाल में घुस गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ शशि भूषण कुमार और राजस्व पदाधिकारी रवीना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

About Post Author

You may have missed