जदयू कार्यालय में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

  • राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष, कई मंत्री, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी और जमीनी नेता पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह के तैल चित्र पर सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, शीला मंडल, स्व. नरेंद्र सिंह के सुपुत्र व मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, रीना यादव, कुमुद वर्मा, रोजीना नाजिश, विधायक ललित नारायण मंडल, अजय चौधरी, पूर्व मंत्री संतोष निराला, जय कुमार सिंह, संतोष निराला, पूर्व विधायक राणा रणधीर, मंजीत सिंह, इजहार अहमद के अलावे श्वेता विश्वास, कमल कुमार नोपानी, नवीन आर्य चंद्रवंशी, मृत्युंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनीष कुमार, वासुदेव कुशवाहा, लोक प्रकाश सिंह, प्रतिभा सिन्हा, डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी, किरण रंजन, चंचल पटेल, राहुल खंडेलवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

About Post Author

You may have missed