राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने 5 जुलाई को पटना पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

पटना। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार दौरे पर पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर बिहार भाजपा की पटना महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा और शंभू सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
नेताओं के साथ करेंगी मुलाकात
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड का दौरा किया है, जहां भाजपा के सांसद व विधायकों से उन्होंने मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मू का कल पटना में एक कार्यक्रम रखा गया है, जहां वो राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी और अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी। उनके इस कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा जोर-शोर से जुटी है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्रम एवं संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है।
द्रौपदी मुर्मू का ये है कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से मंगलवार सुबह पटना पहुंचेंगी। यहां से वे हार्डिंग रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर सकती हैं। उसके बाद वे होटल मौर्या जाएंगी। यहीं पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम रखा गया है। एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ भी उनकी मुलाकात होगी। एनडीए के सांसद व विधायक के साथ बैठक भी करेंगी। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।
इन दो उम्मीदवार के बीच है टक्कर
बता दें देश को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रत्याशी बनाये गये हैं। द्रौपदी मुर्मू को बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है। राजद विपक्ष के प्रत्याशी को वोट करेगा।

About Post Author

You may have missed