बेगूसराय में मवेशी के लिए घास लेकर लौट रही दो महिलाओं की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत

बेगूसराय। जिले के सलौना-खगड़िया रेलखंड के निशाहारा पुल पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं पास के ही गांव से मवेशी के लिए घास लेकर लौट रहीं थीं। इस बीच यह हादसा हुआ।

चकचनरपत गांव की करीब एक दर्जन महिलाएं राटन पंचायत के ब्रह्मदेव नगर गांव से घास लेकर वापस लौट रहीं थीं। इस बीच रास्ते में महिलाएं खगड़यिा-सलौना रेलखंड पर बने निशहारा पुल संख्या सात को पार कर रहीं थीं। अन्य महिलाएं तो पुल पार कर गईं।

इस बीच खगड़िया से समस्तीपुर की तरफ डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक से गुजर रही थी। दो महिलाएं पुल पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। दोनों की पहचान चकचनरपत पंचायत के चकबनवार गांव के स्व. वरुण यादव की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी और मुन्नीलाल यादव के 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई।

About Post Author

You may have missed