PATNA : मुख्यमंत्री जी क्या यही जनता राज है ; चिराग पासवान

पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद आरदणीय चिराग पासवान जी ने बिहार के वैशाली जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा को अगवाह कर बदमाशों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया और विडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वही उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। वही इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह जानना चाहा कि क्या यहीं जनता का राज है। जहां पर बहन, बेटी सुरक्षित नही है। वही उन्होंने कहा की अपराध चरम पर है, आयेदिन दलितों की हत्या होती है और एक फरार मंत्री को पुलिस पकड़ नहीं पाती लेकिन शिक्षकों पर लाठी बरसाने में वह चुस्ती दिख जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री जी की नजर में यही जनता राज है। वही पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा की जन्दाहा की घटना में शामिल अपराधियों की अबतक गिदरफ्तारी नहीं होने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया है। वही पार्टी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed