PATNA : संपतचक में नगर अध्यक्ष के लड़ाई में पूर्व मुखिया मनोज यादव ने मुखिया विजय राम को उतारा

पटना,फुलवारीशरीफ। पटना के संपतचक में हो रहे पहला नगर परिषद चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है। संपतचक प्रखंड के पहला प्रमुख रहे दिग्गज राजद नेता पवन यादव ने अपने खासम खास अमित कुमार को अध्य्क्ष पद पर मैदान में उतारा है। वही उसके जवाब में राजद नेता और कनौजी कछुआरा के पूर्व मुखिया रहे मनोज यादव ने मुखिया विजय राम को अपने समर्थन से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतार कर कड़ी चुनौती पेश किया है। मनोज मुखिया ने अपने समर्थक मुखिया विजय राम को अध्यक्ष पद पर एवं वार्ड नंबर 7 में रूपा कुमारी को वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए सोमवार को एक बड़ी सभा करके अपने लोगों का विश्वास हासिल किया है। वही मनोज मुखिया ने दावा किया है कि संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष पद पर उनके समर्थकों का ही कब्जा होने जा रहा है। वही समाजिक कार्यकार्ता और सम्पत चक की राजनीति में उथल पुथल मचा देने में माहिर राम कुमार अपने समर्थक उम्मीदवार का नाम का एलान मंगलवार को करने की। घोषणा की है। सबसे दिलचस्प मुकाबला पटना में सम्पतचक के पहले नगर परिषद चुनावों में देखने को मिल रहा है। वही इतना ही नही सम्पतचक में अभी कई दिग्गजों के द्वारा अपने समर्थक अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी चल रही है।

About Post Author

You may have missed