PATNA : राजू तिवारी ने चितकोहरा, शिवपुरी निवासी विष्णु पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष और उमाशंकर सिंह को शेखपुरा जिला संयोजक मनोनीत किया

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने अपने कमेटी का विस्तार करते हुए पटना के चितकोहरा, शिवपुरी निवासी विष्णु पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष और उमाशंकर सिंह को शेखपुरा जिला संयोजक मनोनीत किया। आगे तिवारी ने कहा कि विष्णु पासवान पार्टी की स्थापना काल से जुड़े हुए हैं,  वह बहुत ही कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील और बहुत ही अनुभवी नेता हैं। इन नेताओं को मनोनयन होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि इनके मनोनयन होने पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रवक्ता दिनेश पासवान, एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय यादव, महिला सेल अध्यक्ष शोभा पासवान, लेबर सेल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, युवा प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, आनंद शंकर ने हर्ष व्यक्त किए।

About Post Author

You may have missed