कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की जमात, भाजपा नेता बोले- मजार पर जायेंगे….लेकिन रामजन्मभूमि जाने में पैर कांपने लगते है

पटना। कांग्रेस नेता द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने वाले बयान पर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा की भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा करने का काम किया है। चाहे वो रामलला के मंदिर का निर्माण हो या धारा 370 समाप्ति की या मुस्लिम बहनों को 3 तलाक के कुप्रथा से कानूनी रूप से मुक्ति दिलाना। भाजपा जो कहती हैं, वह करती है। उन्होंने कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए कहा की जो ईस्ट इंडिया कंपनी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी ने देश को हमेशा से बाटने व बिहार यूपी के लोगों को हमेशा नीचा दिखाने व अपमानित करने का काम किया है। अरविन्द ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अफगानिस्तान में बाबर के मजार पर जाने में पैर नहीं कांपते हैं। पद के लिए पद यात्रा करेंगे। लेकिन रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में जानें से राहुल गांधी के पैर कांपने लगते हैं। वहीं, दूसरी ओर बर्बर शासक बाबर जिसके कहने पर हमारे रामलला के जन्मभूमि को तोड़ा गया। उस हैवान के मजार पर जाने में राहुल गांधी को कोई हिचक नहीं है और कांग्रेसी नेताओं को शर्म भी नहीं आती। उन्होंने आग कहा की कांग्रेस ने देश को हमेशा खोखला करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की जमात हैं जो की ईस्ट इंडिया कंपनी की सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। जो सिर्फ देश को बांटने का काम करना जानती है।

About Post Author

You may have missed