चिलचिलाती धूप से राहत नहीं : पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में फिर बढ़ेगी गर्मी, 2 से 5 डिग्री तक बढेगा तापमान

पटना। बिहार में पिछले एक हफ्ते के बाद फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बता दे की प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। बेगूसराय और मोतिहारी को छोड़कर सोमवार को पटना समेत सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। वही राजधानी पटना समेत राज्य के 33 जिलों के अधिकतम तापमान में सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 41.1 डिग्री तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। पटना के अधिकतम तापमान में भी 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। वही राजधानी पटना में सोमवार का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, गया का तापमान 40.3 डिग्री, रोहतास का 40.4 डिग्री, खगड़िया का 40.8 डिग्री नालंदा 40.1 डिग्री, इसके साथ ही सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व बांग्लादेश और मेघालय के आसपास बना हुआ है। वही इनके प्रभाव से देर शाम उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं बिहार के शेष भाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ेगी। कुछ जिलों में उष्ण लहर की संभावना है।

About Post Author

You may have missed