खबरें फतुहा की : सीओ ने लगाया जनता दरबार, ऋतुराज सिन्हा का भव्य स्वागत, आरोपी गिरफ्तार, दिव्यांगों की बैठक, बच्चों ने अस्पताल पहुंचाया

सीओ ने थाना परिसर में लगाया जनता दरबार


फतुहा। शनिवार को सीओ अनीता भारती ने जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े चार मामले आए। तीन मामले को सभी पक्ष के सहमति से निष्पादन कर दिया गया लेकिन एक मामले में टेक्निकल मैटर होने के कारण सीओ द्वारा जांच के आदेश निर्गत कर दिया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी के रुप में एसआई अंजली कुमारी भी मौजूद थी।

ऋतुराज सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
फतुहा। शनिवार को फोरलेन ओवरब्रिज पर बाढ़ जाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दरम्यान ऋतुराज सिन्हा ने पटना में 13 मार्च को होने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में मुन्ना सिंह, अरविंद यादव, लक्ष्मण साहू, मनीषा कुमारी, अरुण झा, पिंकी साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

फरार आरोपी गिरफ्तार


फतुहा। शनिवार को नदी थाना पुलिस ने सबलपुर से हत्या के प्रयास करने के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सबलपुर का ही सनोज साहनी है। वर्ष 2021 में आरोपी ने पानी भरने के विवाद में चापाकल के हैंडिल से पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में पड़ोसी का जबरा टूट गया था। इस बात की जानकारी एस एचओ धर्मेंद्र प्रसाद ने दी है।

दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित
फतुहा। दिव्यांग जनों के अधिकारों को लेकर शनिवार को प्रखंड परिसर के सभागार भवन में स्थानीय प्रशासन के साथ दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्हें दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के धारा 72 के तहत दिए गए अधिकारों की जानकारी दी गई है। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी बिहार कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव, बीडीओ धर्मवीर कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधाशंकर राय, डॉ. राज कुमार, दिव्यांग जनों के अनुमंडल अध्यक्ष केशरी किशोर, शिशुपाल यादव के साथ्-साथ प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बच्चों ने अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया
फतुहा। शनिवार को शाम पुनपुन रक्षा बांध के पास ट्रेन से गिरे एक अधेड़ को जख्मी हालत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने रेलवे ट्रैक से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। रेफर होने की स्थिति में भी बच्चे उसके साथ एम्बुलेंस से पटना गये। 50 वर्षीय अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। गढोचक निवासी बच्चे चंदन, बासु व पवन ने बताया कि अधेड़ अप लाइन पर किसी ट्रेन से गिरे पड़े थे। जख्मी हालत में थे।

About Post Author

You may have missed