शोषण-दोहन और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की जरूरत : चिराग पासवान

  • विल्डिंग मजदूर यूनियन ने मई दिवस पर किया विशाल सभा आयोजित

पटना। सबके लिए बहुमंजिला मकान बनाने वाले खुद झोपड़पट्टी में रहते हैं। इसकी सुध लेनेवाला कोई नहीं है। उल्टे सरकार इनके झोपड़पट्टी पर बुलडोजर चलवा रही है। उक्त बातें मई दिवस के अवसर पर आशियाना-दीघा रोड में विल्डिंग मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा।
चिराग ने कहा कि देश भर में मजदूरों के साथ नाइंसाफी हुआ है। मेहनतकश मजदूरों को नीचा समझा गया है। इन्हें सम्मान देने के बजाय अपमानित किया जाता रहा है। शहर से गांव तक, खेत खलिहान से कारखाना तक और मकान बनाने वाले मजदूरों ने दौलत पैदा किया उन्हें दलित कहा गया, अछूत कहा गया। समाज में भागीदारी देने के बजाये वंचित तबका बना दिया। उन्होंने आह्वान किया कि आज जरूरत है शोषण-दोहन और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की। गरीब मजदूरों की बड़ी जमायत बने। संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूर पूरा बिहार बदल सकते हैं।
समारोह की अध्य्क्षता मो. सलाम ने किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष शिवजी प्रसाद यादव ने किया। सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रधान महासचिव संजय पासवान, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, महासचिव विभीषण शर्मा, प्रवक्ता अमन शांडिल्य, दिलीप यादव, कुमार अनिल ,राम सुन्दर प्रसाद, राज किशोर शर्मा, राजीव सिंह, विश्वकर्मा जी, गौतम राय, उमेश यादव, भरत प्रसाद सिंह, शिव दयाल ने आदि संबोधित किया।

About Post Author

You may have missed