बिहार में ‘द केरल स्टोरी’ जैसा मामला : दुबई में लड़की का धर्म परिवर्तन करा मुस्लिम युवक ने की शादी, अब अपनाने से इंकार

मोतिहारी। बॉलीबुड की चर्चित मूवी ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी से मिलता-जुलता एक मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया है। बता दे की एक हिंदू लड़की से एक मुस्लिम युवक ने पहले दोस्ती किय। वही इसके बाद दोनों में प्यार हुआ। वही इसके बाद युवक ने लड़की को दुबई ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर लिया। वही अब आरोप है कि शादी के 4 साल बाद मुस्लिम युवक लड़की को दुबई में ही अकेला छोड़कर उसके सारे गहने, पैसे और पासपोर्ट सहित अन्य सामान लेकर युवक भारत आ गया है। दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली एक हिंदू लड़की बिहार में मोतिहारी के सेमरा बेलवातिया गांव पहुंची। वही इसके बाद वह पति तालिक रेजा के घर गई। मगर वहां इस लड़की के साथ गलत व्यवहार कर उसे वहां से भगा दिया। फिर पीड़ित लड़की ने गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने अपनी आपबीती बताई।

वही लड़की ने बताया कि पिछले साल तारिक उसके 5 लाख रुपये, गहने, पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान लेकर भारत भाग आया। काफी परेशानी के बाद उसने दोबारा अपना पासपोर्ट बनवाया और वह यहां आई। इसी बीच तालिक ने यहां दूसरी शादी भी कर ली है। जिसके बाद वो इसको लेकर सरपंच के पास गई। जहां वो भी कई अन्य ग्रामीणों को लेकर तालिक के घर गए। लेकिन, उसके घर वालों ने उनकी एक नहीं सुनी और लड़की को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। वही इधर यह लड़की ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़के के दरवाजे पर ही न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं गांव के सरपंच मो. आदम ने बताया कि पीड़ित महिला गांव पहुंची है और उसने अपना पूरा दास्तान बताई है। इसके बाद गांव मे पंचायत भी कराई गई। लेकिन तालिक और उसका परिवार उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। अब पुलिस और न्यायालय ही न्याय दिला सकती है।

About Post Author

You may have missed