PATNA : फतुहा में नव विवाहिता की हत्या कर गायब किया शव : परिजनों का ससुरालवालों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

file photo

फतुहा। बुधवार को शाम शादी के महज एक साल के अंदर ही पांच लाख रुपए व फोर व्हीलर के लिए एक 21 वर्षीय नव विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने का मामला फतुहा थाना पहुंचा है। यह मामला थाना क्षेत्र के खोखना गांव की है जंहा से विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने की बात सामने आ रही है। विवाहिता की विधवा मां नौबतपुर निवासी कालिंदी सिन्हा ने थाने पहुंचकर विवाहिता के ससुराली परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आलोक में पुलिस की एक टीम तत्काल खोखना गांव पहुंची लेकिन विवाहिता के ससुराल में ताला लटका मिला और घर के लोग फरार मिले। मां कालिंदी सिन्हा की माने तो पुत्री सीता कुमारी उर्फ प्रेमा की शादी बीते वर्ष 14 मई को विधि विधान पूर्वक धूमधाम से खोखना निवासी पिंटू शर्मा के साथ किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से पटना के एक निजी अस्पताल में पैथोलॉजी का लैब में काम करने वाले पिंटू शर्मा विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा।

पैसे व फोर व्हीलर के लिए मारपीट करने लगा। मां कालिंदी सिन्हा ने बताया कि बीते रात भी दस बजे के करीब उनकी बेटी से मारपीट करने के सम्बंध में बातचीत हुई थी। सुबह में गांव के ही एक शख्स के द्वारा पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है तथा शव को लेकर उसके ससुराल वाले कंही चले गए हैं। अहम बात तो यह है कि विवाहिता तीन माह की गर्भ से थी। कालिंदी सिन्हा ने विवाहिता की शव को गायब कर देने का आरोप उसके पति पिंटू शर्मा के साथ साथ सास विमला देवी व ससुर श्रीकांत शर्मा पर भी लगाया है। वहीं पुलिस के मुताबिक विवाहिता का अभी कुछ पता नही चल पाया है। पुरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed