LJP (R) के मिशन अभियान की शुरूआत : 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को 2024-2025 मिशन अभियान की शुरूआत पटना जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन से किया। पार्टी मुख्यालय में पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में जिला, प्रखंड, पंचायत के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2025 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने में युद्धस्तर पर जुट गए हैं।
डॉ. शर्मा ने जिलाध्यक्ष चंदन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि पटना जिला से इस अभियान की शुरूआत हुई है, जिसे पूरा बिहार अपनायेगा। प्रत्येक गांवों में दस-दस कार्यकर्ता तैयार किये जायेंगे, जो गरीबों का काम करेंगे और संगठन से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हमारी पार्टी की सरकार बनेंगी तो बिहारवासियों को मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, 25 लाख नौजवानों को रोजगार, मुफ्त सिंचाई, खाद-बीज उपलब्ध कराएंगे। इस बात को पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव प्रचारित करें। कार्यक्रम का संचालन अजित पासवान ने किया।
सम्मेलन को युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रकाश कुशवाहा, अमन शांडिल्य, अनुपम पासवान, ओम प्रकाश भारती, उमा शंकर सिंह, सुनील पासवान, धर्मेन्द्र यादव, मुलायम सिंह यादव, चंपा देवी, प्रभा पासवान, संजय यादव, पूनम पासवान, गुड़िया देवी आदि नेताओं ने संबोधित किया।

About Post Author

You may have missed