बिहार में आज से फिर ठंड ने पकड़ी रफ्तार; तीन डिग्री तक गिरा पारा, अभी कनकनी और कोहरे से राहत नही

पटना। बिहार में ठंड की दूसरी लहर सोमवार से शुरू होगी। इस दौरान दिन का तापमान 12 से 15 डिग्री और रात का चार से सात डिग्री होने के आसार है। सुबह 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चलेंगी। दोपहर के बाद हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। इसका असर पाले यानी ओस के बूंद के रूप में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के सभी हिस्से में तीन दिनों तक यानी 18 जनवरी तक भीषण ठंड का असर दिखाई देगा। इस दौरान आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा। 17 जनवरी को न्यूनतम नौ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री, 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने बिहार के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। खगड़िया जिले की बात करें तो यहां सुबह लोग जागे तो बाहर कोहरा देखकर घर से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाये। एक तो कोहरा और दूसरी तरफ हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली रही है। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये। लोग अलाव, गर्म भोजन, गर्म कपड़े, रूम हीटर आदि उपायों से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। वही रविवार को को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पास था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About Post Author

You may have missed