आतंकवादियों और भाजपा का है गठबंधन-संजय निरुपम ने लगायें गंभीर आरोप

पटना।राष्ट्रवाद के आड़ में देश को अस्थिर रखने की भाजपाई साजिश अब बेनकाब हो चुकी है और आम लोग यह समझ चुके हैं कि आतंकवाद को बढ़ावा देकर लोगों के दिलों में नफरत और भय का माहौल बनाकर भाजपा देश पर शासन करने की रणनीति पर काम कर रही है। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि उदयपुर में हाल में हुए कन्हैय्या लाल हत्याकांड भाजपा नेता नूपुर शर्मा के उकसाने के बाद भाजपा के ही सदस्य ने हिन्दू भाई की हत्या कर दी।

हालांकि कांग्रेस ने कभी आतंकवाद और आतंकवादियों को लेकर कोई राजनीति नहीं की है और न ही कभी इसे धर्म से जोड़ा है लेकिन हाल की घटनाओं पर सत्तारूढ़ दल की दोतरफा नीतियां अक्षम्य और महापाप की श्रेणी की है।

जम्मू कश्मीर में देश के वांटेड आतंकवादी के शागिर्द को वार्ड से टिकट देना हो या आतंकियों के टेरर फंडिंग और हथियारों के खरीद में संदिग्ध और दोषियों की पड़ताल हो तो सभी भाजपा के सदस्य रहें हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन आतंकियों के सीधे देश के गृह मंत्री से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री तक से सीधे साक्ष देख रहे हैं। पुलवामा में 300 किलो आरडीएक्स पहुंचने की जांच को अवरुद्ध करके आखिर भाजपा किसे बचाना चाहती है। देश के जवानों की हत्या हो जाती है और अपनी कुत्सित राजनीति के कारण भाजपा एक के बाद एक अपने आतंकी सदस्यों के कारनामों पर आम बहुसंख्यक हिन्दू भाइयों की भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

भाजपा देश में छद्म राष्ट्रवाद का प्रचार कर उसके आड़ में देश को राजनीतिक और साम्प्रदायिक तौर पर अस्थिर रखने के एजेंडे पर काम कर रही है। चाहे अमरावती में हिन्दू मुस्लिम भावना भड़काने के लिए हिन्दू भाई की हत्यारे हो या अमरनाथ यात्रियों पर हमले में पकड़े गए आतंकियों की जांच हो सभी भाजपा के सक्रिय सदस्य निकलें। देश को सांप्रदायिक हिंसा के आग में झोंकने के प्रयास में भाजपा ने दोनों सम्प्रदाय को दुश्मन बना दिया है।

संवाददाता सम्मेलन की शुरआत में श्री संजय निरुपम ने अमरनाथ यात्रा में मृत श्रद्धालुओं और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ,प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन , जया मिश्रा, सरबत जहां फातिमा ,ज्ञान रंजन ,संजीव कुमार कर्मबीर ,सौरभ सिन्हा आशुतोष शर्मा, चुन्नू सिंह, मृणाल अनामय , निधि पांडेय , यशमंत कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहें।

About Post Author

You may have missed