सीवान में भयानक सड़क हादसा : पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, 1 की गई जान, 1 घायल

सीवान। सीवान के गुठनी थाना इलाके के टेकनिया गांव के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीवान-मैरवा मुख्यमार्ग पर बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सीवान के आंदर थाना इलाके के भरौली गांव के ओमप्रकाश राम और घायल गुठनी थाना के टेकनिया गांव निवासी जखारी राम के पुत्र सोनू राम के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया, बुधवार को गुठनी में किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात एक बाइक से दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे। जहां गुठनी थाना इलाके के टेकनिया गांव के पास सीवान- मैरवा मुख्य मार्ग पर, तेज़ रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें ओमप्रकाश राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, तो वही सोनू राम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद से घायल युवक सोनू राम के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची गुठनी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed