कैमूर में BJP सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश पर कसा तंज, बोले- यात्रा निकालने का कोई मतलब नहीं, बहुत देर हो गई

कैमूर। बिहार के कैमूर जिलें में पहुंचे दिल्ली के BJP सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। बता दे की भभुआ में मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जी जो यात्रा निकालने जा रहे हैं उसका कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है। उनको एक क्रेडिट गया था कि उन्होंने बिहार का BJP के साथ जुड़ने के बाद विकास किया था। लेकिन BJP से अलग होने के बाद जो स्वरूप दिख रहा है और जो उनकी संवेदनहीनता दिखती है वह बड़ा दुखद है। ऐसा लग रहा है जो पेड़ उन्होंने लगाया था वह खुद अपने हाथों से नीतीश कुमार काट रहे हैं। शराब से मरने वालों को लेकर जिस तरह से उन्होंने बयान दिया बहुत ही दुखद है।
यात्रा का कोई औचित्य नहीं : मनोज तिवारी
वही उन्होने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी से इस बयान का कल्पना नहीं कर सकते हैं। जिस तरह से बिहार के गली-गली में नीतीश कुमार की बुराई सुनने में आ रहा है। तो हो सकता है कि उनको किसी ने यात्रा करने का आईडिया दिया हो तो उसका कोई औचित्य नहीं है। जिस तरह से कोवीड से बचाव को लेकर लोग अपना कदम बढ़ा रहे हैं। वैसे मैं उनका यह यात्रा समझ से परे है। जितना ज्यादा नीतीश जी BJP से गठबंधन करने के बाद जाने गए उतना ही बेमेल गठबंधन करने के बाद जाने जा रहे हैं। जिस तरह से बिहार में अपराध लूट चरम सीमा पर है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में घुसकर लूट किए जा रहे हैं। उससे बिहार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

About Post Author

You may have missed