PATNA : खगौल नगर परिषद में पहली बार बनाया गया आश्रय विहीनों के लिए अस्थायी रेन बसेरा, हर सुविधाओं से है लैस

खगौल (अजीत)। नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद खगौल के पुराने कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रोड के किनारे सोने वाले आश्रय विहीनों के लिए नि:शुल्क रात्रि में सोने का प्रबंध किया गया, जिसका उदघाटन खगौल नगर अध्यक्षा रिंकू देवी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष पिंटू अविनाश, वार्ड पार्षद भरत पोद्दार, सरिता शर्मा, मानो देवी, पुष्पा देवी, शोभा देवी, ज्योति देवी, रीना देवी, रामप्रवेश जी, नगर प्रबंधक चंदना झा, नगर मिशन प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्षा रिंकू देवी ने बताया कि ये अस्थायी आश्रय स्थल वैसे लोगों के काफी मददगार साबित होगा, जो लोग ठंढ के मौसम में रोड के किनारे सोने को विवश होते हैं। ठंड जब बढ़ जाती हैं तो अक्सर देखा जाता है कि ठंड के कारण लोग मर भी जाते हैं। इसके लिए ये अस्थायी आश्रय स्थल बहुत मददगार होगा।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत खगौल नगर परिषद में पहली बार आश्रय विहीनों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। इस स्थल में अच्छे क्वालिटी का वाटर प्रूफ टेंट, चौकी, गद्दा, कम्बल, बेड सीट, तकिया, मच्छरदानी, पीने के लिए साफ पानी, शौचालय, बिजली वगैरह की सुविधाओं से लैस है। वहीं इस योजना के पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह आश्रय स्थल 28 फरवरी तक नियमित रूप से संचालित होगी। बताया कि रोड के किनारे सोने वालों का सर्वेक्षण किया गया है, जो नगर विकास एवं आवास विभाग को सूची भेजी गई है। उसके उपरांत खगौल में अस्थायी आश्रय स्थल हेतु आदेश प्राप्त हुआ, उन्होंने बताया कि इसमें रहने वालों को नि:शुल्क व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़ाव भी कराया जाएगा। जल्द ही वैसे आश्रय विहीनों, जिनका कोई पहचान नहीं है उनको आधार कार्ड से भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना के सीओ अफरोज अमन, सीआरपी अनिता कुमारी, रेखा देवी, वीणा देवी, पूजा कुमारी, शबाना आजमी शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed