तेजस्वी का विजय सिन्हा पर पलटवार, कहा- वे डिप्टी सीएम के लायक नहीं, राज्य के मुख्यमंत्री को अब बोलने नहीं दिया जाता

पटना। शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि पेपर लीक में राष्ट्रीय जनता दल के लोगों का हाथ है। उनके लोग राज्य में अराजकता फैला रहे हैं, जब-जब जांच होती है तो उनके लोगों का नाम सामने आता है। इसी कड़ी में अब शनिवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विजय सिन्हा तो डिप्टी सीएम बनने के लायक ही नहीं है। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने विजय सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा बेकार में डिप्टी सीएम बन गए हैं। डिप्टी सीएम बनने की कोई क्वालिटी नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘अगर पेपर लीक में आरजेडी के लोग शामिल हैं, तो वो किस बात के मंत्री हैं। हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर भी वार किया। उन्होंने कहा कि ‘सीएम बड़े से बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे रहते हैं । देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि इस बार विधानसभा हो या विधान परिषद सीएम नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि वह सदन में मौन थे। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। अब तो यह बात तो नीतीश कुमार ही बताएंगे कि वह क्यों नहीं बोल पाते हैं। बिहार में राजद की सरकार बनी तो माई बहिन मान योजना लागू करेंगे। महिलाओं को हर माह ₹2500 उनके खाते में दिए जाएंगे। वहीं 200 यूनिट बिजली भी फ्री दी जाएगी। वृद्धा पेंशन 400 से बढ़कर 1500 किया जाएगा महिलाएं सबसे ज्यादा महंगाई की मार झेल रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि स्मार्ट मीटर, जमीन सर्वे से लोग परेशान हैं।

You may have missed