तेजस्वी यादव जो कहते हैं वो करते हैं : अरुण यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्त अरुण कुमार यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वो करते हैं। जो काम नीतीश-भाजपा की बिहार सरकार ने 17 सालों में नहीं किया वो काम तेजस्वी यादव ने अपने वादों के अनुरूप 17 महीनों की महागठबंधन सरकार में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, वहीं भाजपा-जदयू के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। जिसके कारण लोगों का विश्वास भाजपा-जदयू से उठ गया है। नीतीश कुमार की पलटी मार राजनीति और भाजपा की जुमले-झूठ और नफरत की राजनीति से जनता परेशान होकर महागठबंधन के पक्ष में गोलबंद होकर केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है। अरुण यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से त्रस्त आम जन तेजस्वी यादव के जनसरोकार की राजनीति से प्रभावित हुई है। तेजस्वी यादव के प्रति जनता का अटूट विश्वास और भरोसा है। इसलिए बिहार तेजस्वीमय है। बिहार की 40 का 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

About Post Author

You may have missed