PATNA : कांग्रेस के इफ्तार में पहुंचे तेजस्वी समेत कई विपक्ष के नेता, मेहमानों की जमकर मेजबानी

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के द्वारा माह-ए-रमजान के अलविदा जुमा पर सदाकत आश्रम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, इंटक के राष्ट्रीय नेता चन्द्र प्रकाश सिंह और मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने दावत में आए मेहमानों की जमकर मेजबानी की।
कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि जब देश में धार्मिक चरमपंथ हावी हो रही है ऐसी स्थिति में माह-ए-रमजान हमें अकीदत और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह दावत गंगा-जमुनी तहजीब का परिचायक है। धार्मिक मधान्ता और आपसी वैमनस्यता को खत्म करने का संदेश यह पर्व देता है। कांग्रेस शुरू से सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर आधारित राजनीति को बढ़ावा दी है और यह इफ्तार इसी कड़ी में आयोजित की गई है।

दावत-ए-इफ्तार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद के प्रमुख नेता भोला यादव और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के साथ पहुंचे। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व कबीना मंत्री श्रवण कुमार भी इफ्तार में शामिल हुए। वहीं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान भी प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के साथ शामिल हुए। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी शिरकत किया।
इस दावत ए-इफ्तार में मृत्युंजय तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, विधायक आबिदुर रहमान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, गजानन्द शाही, कुमार आशीष, जया मिश्रा, आनन्द माधव, ज्ञान रंजन, जमाल अहमद भल्लू, प्रवीण सिंह कुशवाहा, गुंजन पटेल, रामायण प्रसाद यादव, भावना झा, पूनम पासवान, सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, अरशद अब्बास आजाद, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, धनंजय शर्मा, आजमी बारी, जय प्रकाश चैधरी, राजेन्द्र चौधरी, शम्मी कपूर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed