स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत में किसान आंदोलन के थे जनक : उपमुख्यमंत्री

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर स्थानीय कृष्णा नगर स्थित पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारत में किसान आंदोलन के जनक थे। स्वामी जी का जीवन किसानों की समस्याओं के समाधान एवं उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुधीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष जय राज निषाद, भाजपा युवा नेता प्रिंस पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश महाजन, लाली जी, अजीत कुमार, ऋची चंद्रा, धीरज निषाद, ओमप्रकाश, मीडिया प्रभारी नवनीत सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed