BIHAR : आरसीपी सिंह के आह्वान पर CM नीतीश के जन्मदिवस पर कटे सैंकड़ों जगहों पर केक

पटना। केन्द्रीय इस्पात मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह के आह्वान पर मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन जदयू कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों जगहों पर केक काटकर विकास दिवस के रुप में मनाया। इस मौके खुद केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपने गांव नालंदा जिले के मुस्तफापुर में केक काटकर मनाया और जदयू कार्यकर्ताओं को केक खिलाया। इधर राजधानी पटना में सैकड़ों जगहों पर केक काटकर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया।


पटना में जदयू के वरीय नेता शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह व युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष श्याम पटेल ने रैनबो फिल्ड में महादलित महिलाओं के साथ केक काटा। इसके अलावा बीएन कालेज में मोहित प्रकाश व पटना कालेज में केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रणबीर नंदन ने 71 नारियल फोड़ कर व 71 दीपक जलाकर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। उनके अलावा पटना में पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर सिन्हा, अवधेश सिन्हा, सागरिका चौधरी, अमित कुमार व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे यूनीस हकीम के अलावा पटेल छात्रावास सहित कई जगहों पर केक कटा।


जदयू नेता विनोद सिंह के द्वारा हरिहर नाथ मंदिर सोनपुर में 71 किलोग्राम पुआ बनाकर बांटा गया। इसके अलावा जदयू प्रवक्ता प्रगति मेहता मुंगेर में, सुहेली मेहता जंदाहा में, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार फतुहा में, चंदन सिंह व अभय कुशवाहा गया में, धर्मेन्द्र सिंह औरंगाबाद में, भारती मेहता व वीणा सिंह कुशवाहा मधुबनी में, प्रवीण चन्द्रवंशी नवादा में, भुवन पटेल मोतिहारी में, संतोष महतो छपरा में, वैशाली में असमा परवीन व नेता राय, कटिहार में सुशील कुमार सुमन, किशनगंज में मास्टर मुजाहिद, अररिया में आशीष पटेल, मुजफ्फरपुर में प्रदेश सचिव राशि खत्री, बक्सर में अशोक प्रजापति, गोपालगंज में मुन्ना सिंह धोनी संजय चौहान, शेखपुरा में पूर्व विधायक रंधीर सोनी, लखीसराय में चंदन देवी, दरभंगा में सुशील चौधरी, रोहतास में सुनील रजक, बिंदा चंद्रवंशी व अभिषेक पटेल तथा आरा में राजीव रंजन सिंह सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में केक काटकर मनाया।

About Post Author

You may have missed